फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन

शामली। रक्षा बंधन के मद्देनजर ट्रेेेनों के साथ ही प्राइवेट व यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की मारा मारी रहेगी। सवारियो की अधिकता के कारण यूपी रोडवेज के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिले में शामली डिपो की 23 अनुबंधित बसों के एक दिन में 1900 किमी बढ़ जाएंगे। शनिवार की रात्रि 12 बजे से लेकर रविवार की मध्य रात्रि 12 बजे महिलाएं रोडवेज की बसो में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले और एक दिन बाद ट्रेनों और रोडवेज की बसों में सवारियों की भीड़ उमड़ती है। इस बार रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाई जाएगी। यूपी रोडवेज शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की 23 बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। एक बस के चार से लेकर छह फेरे बढ़ जाएंगे। उनका कहना है कि शामली डिपो की 23 अनुबंधित बसें 6600 से 6700 किमी प्रति दिन चलती है। रक्षाबंधन के मौके पर इन बसों का 8500 किमी तक संचालन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली रोडवेज डिपो की 23 बसों से प्रतिदिन दो लाख 80 हजार रुपये से लेकर 2लाख 90 हजार रुपये तक प्रतिदिन सवारियों से आय चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार हरियाणा में रोडवेज बसों के संचालन की दे अनुमति
पश्चिमी उत्तर प्रदेेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि यूपी सरकार हरियाणा और दूूूसरे प्रांतों में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की अनुमति दे। कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद से पिछले पांच माह से हरियाणा समेत कई राज्यो में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन पर पाबंदी लगा रखी है। जिससे यूपी रोडवेज को बसो का संचालन न होने से आय प्रभावित हो रही है। जबकि हरियाणा से वेस्ट यूपी के जिलो में बसो का आवागमन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें