शामली। शिक्षण संस्थानों में बुधवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में वंदना सत्र में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास से के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य संजय सैनी और मुख्य वक्ता आचार्य सुनील कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। साक्षी, अनुषा, सिमरन, प्रियांशी, माही मलिक, मनु पंवार राधिका आदि विद्यार्थियों ने गीत-भाषण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि को याद किया। इस अवसर पर आचार्य रविंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, शिवकुमार धीमान, आशीष जैन, रवि गौड़, संजीव बालियान, विजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, सविता गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, नूपुर वशिष्ठ, संगीता शर्मा, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में भगवान वाल्मीकि की जयंती पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने भगवान वाल्मीकि से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छवि शर्मा, सुमन शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सतीश आत्रेय, अनिल कश्यप, घनश्याम सारस्वत, महेश गौड़, शिवकुमार, रामनाथ, फूल कुमार, अश्वनी, अक्षय जिंदल, नीतू अग्रवाल, अंजलि जैन, ज्योति तायल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदू कन्या इंटर कालेज में भी वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग व शिक्षिकाओं ने छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी।
प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में वाल्मीकि जयंती पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।