फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर ऊन एसडीएम ने भ्रष्टाचार के आरोपी सकौती लेखपाल राजू गोयल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल के विरुद्ध शिकायत की जांच तहसीलदार ऊन को भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रतिदिन होने वाले डीएम के जनता दर्शन के दौरान तहसील ऊन के कोसलपुर बल्ला मजरा की निवासी मंजीत कौर पत्नी स्वर्गीय बलविंद्र द्वारा शिकायती पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शिकायती पत्र में उनके द्वारा बताया गया कि उनके पति की एक्सीडेंट हो जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद में उनके द्वारा किसान दुर्घटना बीमा में लाभ लेने आवेदन किया, जिसमें पात्रता का चयन हल्का लेखपाल राजू गोयल को करना था। शिकायतकर्ता द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा हल्का लेखपाल को पैसा देने के बावजूद भी काम नहीं किया गया है। शिकायत व जनता दर्शन में सुनाए गए ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए डीएम जसजीत कौर ने एसडीएम ऊन मणि अरोरा को राजू गोयल, लेखपाल क्षेत्र सकौती, तहसील ऊन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ऊन ने हल्का लेखपाल राजू गोयल को निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच एसडीएम द्वारा तहसीलदार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें