फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में लपराना की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
शामली के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में सम्मानित खिलाड़ी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में लपराना की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

शामली। स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। खेल निदेशालय उप्र के निर्देशन में 14 वर्ष से कम आयु वाले बालकों की हॉकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें लपराना की टीम विजेता और झिंझाना की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

रविवार को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में जिले की 14 वर्ष से कम आयु की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव और संघ के सचिव संजीव कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के सचिव संजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच लपराना व झिंझाना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें लपराना की टीम ने ट्राई ब्रेकर में 1-0 से जीत दर्ज की। उपक्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दोनों टीमों ने एक दूसरे पर 2-2 गोल किए थे। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में लपराना की टीम विजेता और झिंझाना की टीम उप विजेता रही। जेटीसी फायर सर्विसेज शामली के पीटीआई ब्रजपाल सरोहा से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक जबर सिंह, उस्मान अली, पुष्पेंद्र कुमार, धीरज सिंह, शिव कुमार और आशीष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें