फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांक का दोहरा हत्याकांड : किसान से पहले की थी मजदूर की हत्या

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लांक में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लांक का दोहरा हत्याकांड : किसान से पहले की थी मजदूर की हत्या
विज्ञापन

शामली। गांव लांक में मामूली कहासुनी में किसान की हत्या से पहले आरोपियों ने एक मजदूर की भी हत्या की गई थी। मजदूर का शव फेंककर लौटते समय उनकी किसान से कहासुनी हो गई और उसकी भी हत्या कर दी। मजदूर की हत्या का पता चलने पर पुलिस ने सोमवार रात में ही तालाब के निकट फेंके गए उसके शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, दांव व खून से सनी ईंट बरामद की है।
सोमवार रात करीब नौ बजे गांव लांक में किसान विनोद (40) को घेर से घर जाते समय रास्ते में हमला कर घायल कर दिया गया था। परिजन विनोद को लेकर सीएचसी शामली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने पुलिस को विनोद की धारदार हथियार से हमला करने व गोली मारकर हत्या करने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि किसान की हत्या से पहले मजदूरी करने वाले गांव निवासी पालेराम उर्फ पाल्ला कश्यप (50) की फावड़े से वार कर और ईंटों से कुचलकर हत्या की गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और गांव के निकट तालाब के किनारे पत्ती में छिपाया गया पालेराम का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

तीन घंटे घर में छिपाए रखा मजदूर का शव
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जांच में सामने आया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे विवेक उर्फ केकड़ा के घर पर पालेराम किसी काम से गया था। वहां विवेक की उसके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने फावड़े से वार कर पालेराम की हत्या कर दी। इसके बाद करीब तीन घंटे तक शव को घर में ही छिपाए रखा। आरोपियों ने घर में दीवार पर लगे खून के छींटे व फर्श को पानी से साफ कर दिया। इसके बाद रात में करीब आठ बजे शव को बोरे में बंद कर साइकिल से तालाब के निकट ले गए और वहां सूखी पत्ती डालकर छिपा दिया। इसके बाद आरोपी जब घर लौट रहे थे तो रास्ते में उनकी किसान विनोद से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने ईंट व धारदार हथियार से हमला कर उसकी थी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों लोगों की हत्या धारदार हथियार व ईंट से वार करने से होना आया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने दो रिपोर्ट कीं दर्ज
पुलिस ने दोनों मृतक के परिजनों की तहरीर पर अलग-अलग दो रिपोर्ट दर्ज की हैं। एक रिपोर्ट विनोद के भाई शोकेंद्र की तरफ से दर्ज हुई है, जिसमें विवेक उर्फ केकड़ा, उसका भाई विशांत, पिता कृष्णपाल और गांव निवासी अमित को नामजद किया गया है। दूसरी रिपोर्ट पालेराम के पुत्र संदीप की तरफ से दर्ज हुई है, जिसमें विवेक उर्फ केकड़ा, विशांत और कृष्णपाल को नामजद किया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी विवेक उर्फ केकड़ा, कृष्णपाल व अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। विशांत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, दांव व ईंट बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें