फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे किसान संघर्ष समिति का कल से कलक्ट्रेट में धरना

विज्ञापन
बाबरी के गांव हिरनवाड़ा में 11 तारीख को कलक्ट्रेट में धरने को लेकर बैठक करते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति का कल से कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन

शामली, बाबरी। हिरनवाड़ा गांव में मंगलवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे किसान संघर्ष समिति की पंचायत हुई। जिसमें हाईवे की भूमि के बदले मिल रहे मुआवजे को लेकर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया गया कि बढ़ा हुआ मुआवजा मिलने तक भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह ने कहा कि किसानों की मांग को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। समस्याओं के निस्तारण के कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक, जोगिंदर प्रधान, प्रमोद, अनिल राणा, अमित राणा, मोंटी आदि ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि जब तक प्रशासन मुआवजे की राशि को नहीं बढ़ाता, तब तक कोई किसान मुआवजे का पैसा नहीं लेगा। जमीन पर कर्मचारियों को पैर नहीं रखने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराने की बात कही। पंचायत में अन्य किसानों ने भी विचार व्यक्त किए। निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों की जमीन का मुआवजा बढ़वाने की मांग को लेकर सभी किसानों से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। हिरनवाड़ा, लाडोमजरी, रायपुर, बाबरी, कैडी, गोगवांन जलालपुर, बंतीखेड़ा आदि के किसानों ने धरने में पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें