फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 अप्रैल के बाद शुरू होगा कंडेला-टपराना बाईपास

विज्ञापन
शामली के  कंडेला-टपराना बाईपास। संवाद
विज्ञापन
शामली। दो हाईवे को जोड़ने वाला आठ किमी लंबाई कंडेला- टपराना बाईपास का निर्माण कार्य पिछड़ रहा है। कार्य पूरा न होने पर पहले 28 फरवरी बाद में 17 मार्च तक काम पूरा करने की बात कही गई थी लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ। अब 15 अप्रैल तक बाईपास का पूरा करने का समय दिया गया है। शामली रिंग रोड का कार्य पूरा हो जाने से जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा और मेरठ- करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला टपराना बाईपास का काम दो साल से चल रहा है। हालांकि इसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हिसार की कंपनी के परियोजना प्रबंधक घनश्याम सिंह ने बताया कि कंडेला पुल की एक साइड की काली परत डालने का कार्य पूरा कर दिया गया है। पुल की दूसरी साइड की 400 मीटर लंबाई की काली परत डालने का कार्य चल रहा है। टपराना पुल के पास 200 मीटर सड़क को काला करने कार्य अधूरा है। बाईपास का कार्य 15 अप्रैल से पहले कर लिया जाएगा। 15 अप्रैल के बाद हलके और भारी वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें