शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम लगाते लोग
- फोटो : SHAMLI
शामली। मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी संजय बजाज के परिजनों व कालोनीवासियों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर पंजाबी कालोनी के सामने जाम लगाकर सीओ सिटी प्रदीप सिंह को हटाने की मांग की। जाम के दौरान महिलाएं भी मौजूद रही। जाम की सूचना पर एएसपी ओपी सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया और पूरे मामले की कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लगा रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बसों के जाम में फंसने के कारण यात्रियों को करीब एक किलोमीटर दूर एसटी तिराहा से पैदल चलकर शहर तक आने को मजबूर होना पड़ा।
15 लाख रुपये को लेकर विवाद सामने आया
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सीओ कार्यालय के बाहर संजय बजाज के जहरीला पदार्थ पीने के मामले की प्रथम दृष्टया जानकारी में आया है कि अशोक बजाज व संजय बजाज के बीच धन संबंधी लेन देन का विवाद था। इस संबंध में अशोक बजाज द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें 15 लाख रुपये संजय बजाज द्वारा उधार लिए जाने, वापस न किए जाने तथा धमकाने संबंधी आरोप लगाए गए। शिकायती पत्र की जांच के संबंध में साक्ष्य रखने हेतु दोनों पक्षों अशोक बजाज व संजय बजाज को सीओ कार्यालय में बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने सीओ सिटी के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा। इसके बाद कार्यालय परिसर से बाहर निकलने पर संजय बजाज ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
एसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह भी सामने आया है कि संजय बजाज सीओ कार्यालय पहुंचने से पूर्व ही कोई जहरीला पदार्थ साथ लेकर पहुंचा था। इस मामले में अशोक बजाज से पूछताछ कर जानकारी की जा रही है। एसपी ने बताया इस प्रकरण की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने लगे जाम में फंसे वाहन सवार।- फोटो : SHAMLI
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के आढ़ती के परिजनों से वार्ता करते एएसपी ओपी सिंह।- फोटो : SHAMLI
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के आढ़ती के परिजनों से वार्ता करते एएसपी ओपी सिंह।- फोटो : SHAMLI
शामली गुरूद्वारा तिराहे पर पंजाबी कॉलोनी के सामने जाम के दौरान फंसी एंबुलेंस।- फोटो : SHAMLI