शामली में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बाइक सवार का चालान काटते एआरटीओ मुंशीलाल
- फोटो : SHAMLI
72 वाहनों के चालान, 1.39 लाख का लगाया जुर्माना
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन एआरटीओ मुंशीलाल ने टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 72 वाहनों के चालान किए गए और 1.39 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह में लोगों को जागरूक कर पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र और अन्य प्रमुख मार्ग पर वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने का सुझाव देकर जागरूक किया गया।
इसके अलावा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 72 वाहनों के चालान किए और उनसे 1.73 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की तरफ से वाहन चालकों और लोगों को पर्चे वितरित किए गए।
छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
शामली। हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में बुधवार को यातायात सप्ताह के तहत छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग, मीनू गोयल, प्रीति, तहजीन जहां आदि शिक्षिकाओं ने कहा कि वाहन चलाते समय स्वयं के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखे। इसके बाद शहर में यातायात सुरक्षा रैली निकाली। रैली में कक्षा-9 से 12 तक के करीब 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।