खंडहर से बरामद हुईं 16 चोरी की बाइकें
मौके से बुलेट बाइक और नैनो कार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झिंझाना की ओर जाने वाले रास्ते पर एक स्कूल के खंडहर में छिपाकर रखी गई 16 अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद कर लीं।
जेल में हुई दोस्ती, बाहर आकर शुरू किया अपराध
पुलिस पूछताछ में विजयपाल ने बताया कि करीब छह साल पहले वह और हेम सिंह राजस्थान की अलवर जेल में अलग-अलग मामलों में बंद थे। जेल में रहते हुए दोनों की दोस्ती हो गई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर वाहन चोरी शुरू की और बाद में दानिश के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय स्तर पर चोरी के वाहनों का लेनदेन करने लगे।
एल टाइप चाबी से उड़ाते थे बाइक
एएसपी के अनुसार दानिश मुरादाबाद में बाइक मैकेनिक की दुकान करता था। आरोपी चलते-फिरते खड़ी बाइकों का एल टाइप चाबी से लॉक खोलकर चोरी करते थे और छह से सात हजार रुपये में गांव-देहात के लोगों को सस्ते दामों पर बेच देते थे। पिछले पांच साल में आरोपियों ने 100 से अधिक बाइकें चोरी करने की बात कबूली है, जिनमें से दो बाइकें आदर्श मंडी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं।