शामली के गांधी चौक बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिला । संवाद
- फोटो : mathura
शामली। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बहनों ने भाईयों के लिए राखियां खरीदी और भाईयों ने गिफ्ट। मिठाई की दुकानों पर रात तक भीड़ रही। घेवर की खुशबू से बाजार महक रहे थे।
माजरा रोड, भिक्की मोड़, सुभाष चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट, हनुमान रोड, अस्पताल रोड और वीवी इंटर कॉलेज रोड पर राखियों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। इस बार चांदी की राखी की मांग भी काफी मांग रही। ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। त्योहार पर मिठाइयों की बिक्री भी चरम पर रही। घेवर, बालूशाही, रसगुल्ले, इमरती और ड्राईफ्रूट लड्डू सबसे ज्यादा बिके। हालांकि मावे की मिठाइयों में मिलावट की आशंका के चलते लोगों ने इनकी खरीदारी कम की। मिठाई विक्रेताओं राहुल व अनुज का कहना है कि ग्राहकों को गुणवत्ता का भरोसा दिलाने के लिए हर मिठाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस रहेगी अलर्ट, कई टीमें संभालेगी कमान
शामली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट रहे।
शामली के गांधी चौक बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिला । संवाद- फोटो : mathura
शामली के गांधी चौक बाजार में राखी कर खरीदारी करती महिला । संवाद- फोटो : mathura