शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला गंगा, जिला पर्यावरण, जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक में एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिन-बिंदुओं पर खामियां मिली उसमें सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिवों को जल उपचार के बारे में जानकारी देने को कहा। मामौर झील का डीपीआर बनाने के निर्देश दिए, ताकि जल्द निर्माण हो सके।
खंड विकास अधिकारी ऊन को खोखरी नदी किनारे ग्राम केरटू में स्थित तालाब की डीपीआर के संबंध में एसडीएम से से वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए। प्रदूषण विभाग को जल गुणवत्ता व प्रदूषण नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही, प्रदूषण विभाग को विगत वर्ष में किये गए सभी जल नमूनों की जांच व की गईं कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी जगदेव सिंह आदि मौजूद रहे।