फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इंसाफ नहीं मिला तो सीएम कार्यालय के बाहर खुद को लगा लूंगी आग

Sat, 29 Aug 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद टूट चुकी पत्नी सीमा ने दुखी मन से कहा कि पुलिस की तरफ से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। सीमा ने कहा कि अब वे जीकर क्या करेंगी। उनका तो सब कुछ खत्म हाे गया, मेरी तो दुनिया उजड़ गई। उनके पति की सरेआम हत्या कर दी गई। पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पुलिस से इंसाफ नहीं मिला और कातिलों को सजा नहीं मिली तो वे सीएम कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा लेंगी। उन्होंने सीएम से न्याय की गुहार लगाई।
n पिता बोले : शामली के अंकित बालियान के पिता सतवीर सिंह ने पुलिस से हत्यारोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चार दिन का समय मांग रखा है। पुलिस क्या कर रही है, उन्हें जानकारी नहीं और न ही वे अभी पुलिस से पूछ रहे हैं। यदि चार दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर पुलिस से बात करेंगे और इसके बारे में सोचा जाएगा। गोगी गैंग द्वारा हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने को उन्होंने बकवास बताया।
विज्ञापन

n पीला गमछा बना गोगी गैंग की पहचान, हरियाणा में डेरा डाले पुलिस की दो टीमें : शामली पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोगी गैंग के अधिकतर सदस्य पीला गमछा डालकर रहते हैं। पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्यों के नशे के आदी होने की बात भी जांच में सामने आई है। इन सुरागों के आधार पर पुलिस हमलावरों और गैंग से जुड़े सदस्यों की तलाश में जुटी है।
अंकित हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की दो टीमों ने हरियाणा में डेरा डाल लिया है। टीमें गोगी गैंग से जुड़े संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले दावों की भी जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें