उत्तर प्रदेश के शामली में कोतवाली से बैंक ड्यूटी पर बाइक द्वारा जा रहे होमगार्ड की पिकअप गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया और पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव भुरा निवासी होमगार्ड (50) सुखपाल बाइक द्वारा शामली रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ड्यूटी के लिए जा रहा था।
इस दौरान गलत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना था जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी।
यह भी पढ़ें:Kanwar Yatra 2023: दिल्ली देहरादून मार्ग पर आज से भारी वाहन बंद, 70 रुपये बढ़ा किराया
आसपास के लोगों ने घायल होमगार्ड को पास ही स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।