फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने बस चालक को पीटा, चाबी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के विजय चौक पर स्कूल बस की साइड लगने पर बाइक सवार होमगार्ड ने चालक की पिटाई कर दी। बस की चाबी निकालकर साथ ले गया। इस दौरान बस मेरठ-करनाल हाईवे पर बस तिरछी खड़ी रहने से जाम लग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कैराना रोड स्थित निजी बस का चालक बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद शामली लेकर जा रहा था। बस में कुछ खराबी आने के कारण चालक उसे लेकर मैकेनिक के यहां जा रहा था। जब वह विजय चौक के निकट बस अड्डे की तरफ मोड़ रहा था, तो उसी समय बाइक पर आए होमगार्ड को साइड लग गई। जिसके बाद दोनों मेें कहासुनी हो गई। आरोप है कि होमगार्ड ने चालक की पिटाई कर दी और बस की चाबी निकाल ली। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो होमगार्ड बस की चाबी लेकर वहां से चला गया। बस के सड़क के बीच में तिरछी खड़ी होने के कारण वहां जाम लग गया। आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगे रहने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने होमगार्ड को मौके पर बुलाया। चालक और वहां मौजूद लोगों ने होमगार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस होमगार्ड को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में होमगार्ड और चालक के बीच समझौता हो गया। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें