फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का अवकाश घोषित, बसों में उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
शामली के रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में खडे़ यात्री। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
होली का अवकाश घोषित, बसों में उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

शामली। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में होली के त्योहार का अवकाश घोषित होने के बाद बसों में शामली आने और शामली से बाहर जाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को मेरठ-करनाल मार्ग पर जाम लगने से शामली रोडवेज बस अड्डे पर लोगों की काफी भीड़ रही। वहीं, सवारियां अधिक निकलने से रोडवेज डिपो की आय में भी इजाफा हुआ है।
पिछले दो दिन से होली प्रोत्साहन योजना चल रही है। योजना चालू होने के बाद निगम की बसों में सवारियों और आय में इजाफा हुआ है। रविवार को होली होने के कारण शनिवार को रोडवेज बस अड्डे में सुबह के समय हलकी सवारियां निकली। सुबह दस बजे के लगभग मेरठ-करनाल मार्ग पर भारी वाहनों का जाम लगने से मेेरठ से आने वाली बसे शामली बस अड्डे में सवारियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जाम खुलने के बाद बसें आनी शुरू हुईं तो भीड़ सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली-पानीपत और मेरठ की ओर से सबसे ज्यादा सवारियों की भीड़ निकली है। यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना 25 मार्च को लागू की गई। 25 मार्च को शामली डिपो की 23 रोडवेज बसों की एक दिन का आय 3.28 लाख रुपये थी। शुक्रवार को तीन लाख 55 हजार रुपये, शनिवार को तीन लाख 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दस दिवसीय होली प्रोत्साहन योजना तीन अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें