कांधला। नगर में जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारी व सदस्यों ने नगर के विभिन्न पोलिंग बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ व आमजन की मदद की। लोगों से ज्यादा ज्यादा संख्या में वोट बनवाने की अपील की। मौलाना सैयद मजहर कासमी जनरल सेक्रेट्री ने कहा कि देशवासियों की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है कि शासन के मतदाता जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन करें। यदि मतदाता सूची में कोई नाम नहीं है, तो फॉर्म भरें। शत-प्रतिशत अपने वोट का सही इस्तेमाल करें। मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और यह हमारी नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जामिया अरबिया कासिमुल उलूम में जमीअत उलमा की तरफ से वोट बनवाने में लोगों की मदद की जा रही है। बालिका इंटर कॉलेज कांधला में जमीअत ने लोगों की मदद की। इस मौके पर शहर सदर गुलजार अंसारी भी मौजूद थे।
वोट बनवाने की अपील की
कांधला। रविवार को कस्बे के हिंदू इंटर कालेज में रालोद छात्रसभा क्षेत्रीय महासचिव राजन जावला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों से वोट बनवाने की अपील की। घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। राजन ने कहा कि मतदान के महत्व को पहचान कर अपने आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से वोट बनवाएं। आपके बहुमूल्य मतदान से देश में लोकतांत्रिक सरकार का चुनाव होगा।