फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर पुष्पचक्र के साथ शहीदो को श्रद्धांजलि देने जाते एसपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शामली। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उधर, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में शहीद दिवस पर कालेज के पूर्व छात्र रहे शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह और सीएफओ दीपक शर्मा के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने देश में पिछले एक साल में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम के अंत में शहीद हुए सभी पुलिसजन को सलामी दी गई।
विज्ञापन

राष्टीय किसान इंटर कालेज शामली में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल के शहीद दिवस पर कालेज के पूर्व छात्र रहे शहीदों को लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद पुष्पेंद्र सिंह (सीआईएसएफ़), शहीद अमित कोरी और शहीद प्रदीप कुमार दोनों सीआरपीएफ़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

शहीद पुष्पेंद्र सिंह के परिजनों एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों, प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने शहीदों के चित्रों के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने छात्रों को शहीदों का परिचय और उनके शौर्य की जानकारी दी। सीआइएसएफ़ के कंपनी कमांडर दयाल सिंह ने शहीद पुष्पेंद्र के शौर्य इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में शहीद पुष्पेंद्र की पत्नी मुनेश देवी, उनके बड़े भाई विनोद, सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र मलिक, नबाब सिंह मलिक, रितेंदर सिंह, राधेयश्याम, श्रवण कुमार, लोकेश शर्मा, अनिल शर्मा, रतनेश कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर पुष्पचक्र के साथ शहीदो को श्रद्धांजलि देने जाते एएसपी ओपी सि- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर सलामी देते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें