किसानों को अनुदान पर उपकरण और बीज का वितरण
शामली। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी और किसान मेला आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने फार्म मशीनरी बैंक, कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण और गेहूं बीज मेले में अनुदान पर वितरित किए गए। दस कृषकों को पूसा कैप्सूल वेस्ट डी कम्पोजर का निशुल्क वितरण किया।
दिल्ली रोड सिटी ग्रीन में आयोजित मेले में विधायक और सीडीओ ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। विधायक ने फसल अवशेष न जलाने का आह्वान किसानों से किया। गो संरक्षण व प्रदेश में प्रदूषित जल से फेल बीमारियों पर चर्चा की। कहा कि कृषक फसल अवशेष को वेस्ट डी कम्पोजर का प्रयोग कर फसल अवशेष को जैविक खाद के रूप में बदले। सीडीओ ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण दूषित होता है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। गन्ना उत्पादन के साथ सहफसली और प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित आत्मा, इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने गन्ना फसल की बीमारी और बचाव के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने जैविक खेती के बारे में अवगत कराया। मौके पर वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह, अमित मलिक, मांगेराम, बिजेंद्र मलिक, यशपाल मलिक, अंकुर राठौर, उचित मलिक, अखिल बालियान, वीरेंद्र सिंह एवं देवेंद्र निर्वाल मौजूद रहे।
शामली के कृषि मेले में महिला को टैक्टर की चाबी देते सीडीओ।- फोटो : SHAMLI
शामली के कृषि मेले में सम्मानित किसान- फोटो : SHAMLI