ऊन तहसील में लक्ष्मणपुरा के ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार।
- फोटो : SHAMLI
टोल प्लाजा की जद में आने वाले ग्रामीणों की समस्या सुनीं
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लक्ष्मणपुरा गांव में प्रस्तावित टोल प्लाजा की जद में आने वाले ग्रामीणों का दर्द सुनने बृहस्पतिवार को तहसीलदार ऊन एनएचएआई के अधिकारियों के साथ पहुंचे।
करनाल हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा की जद में लक्ष्मणपुरा गांव की आबादी के करीब 300 मीटर के मकान और दुकानें और दूसरी साइड में प्राथमिक विद्यालय आ रहा है। ग्रामीण काफी समय से अपने मकान-दुकान बचाने को टोल प्लाजा का दूसरी जगह निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए ऊन तहसीलदार अजय कुमार शर्मा, लेखपाल और हाईवे के साइट इंजीनियर अवनीश अवस्थी आदि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की ओर से हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन भी एनएचएआई के उच्चाधिकारियों को भेजा गया। संवाद