फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरगान व मोहम्मदपुर राई में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

विज्ञापन
कैराना के मौहम्मदपुर राई में कैंप में मरीजों को दवाई वितरित करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खुरगान व मोहम्मदपुर राई में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
विज्ञापन

शामली, कैराना। पिछले पांच दिन में गांव खुरगान व मोहम्मदपुर राई में डेंगू से दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों गांवों में कैंप लगाए। इस दौरान 97 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। 42 मरीजों में बुखार के लक्षण पाए जाने पर सैंपल लिए गए।
पांच दिन पहले गांव खुरगान निवासी 35 वर्षीय महिला सायरा बानो की शामली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डेंगू के कारण मौत हो गई थी। दो दिन पहले गांव मोहम्मदपुर राई निवासी 40 वर्षीय महिला नसरीन की भी पानीपत के निजी हॉस्पिटल में डेंगू बुखार से मौत हो गई थी। दो महिलाओं की डेंगू से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को दोनों गांवों में कैंप लगाए। इस दौरान गांव खुरगान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 52 मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की। 22 मरीजों में बुखार के लक्षण पाए जाने पर मलेरिया की जांच को रक्त पट्टिकाएं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर राई में 45 लोगों की जांच की गई तथा 20 लोगों के सैंपल लिए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि खुरगान व मोहम्मदपुर राई में ग्राम प्रधानों को 500-500 ग्राम कीटनाशक दवा एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें