शामली। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 में एक सप्ताह के अंदर लगातार दूसरी बार भिड़ रही हैं। दर्शक भी मैच देखने के लिए उत्साहित नजर आए। भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा द्वारा फरहान का कैच छोड़ने पर दर्शक थोड़ा परेशान हुए। वहीं तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने फखर जमां का विकेट चटकाया तो क्रिकेट प्रेमी झूमने लगे। दर्शक अश्वनी व बॉबी ने कहा कि उन्हें जीत की पूरी उम्मीद है।
रविवार को हुए मैच में भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शामली के कोच सन्नी ने बताया भारत और पाकिस्तान की टीमों ने दो बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। हर्षित राणा और अर्शदीप को इस मैच में मौका नहीं मिला। पाकिस्तान ने हसन नवाज और खुशदिल शाह को बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान ने भी बदलाव करते हुए फहीम अशरफ और हुसैन तलत को मौका दिया है। शहर के मुख्य बाजार और गांव के युवक मोबाइलों पर मैच देखते नजर आए।