फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी व गड़बड़ी करने वाली कंपनियों से उद्यमी रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के जीएसटी के अपर आयुक्त सत्यपाल सिंह पहुंचे शामली
विज्ञापन

उद्यमियों के साथ बैठक करके जीएसटी सरलीकरण पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सहारनपुर मंडल के जीएसटी अपर आयुक्त सत्यपाल सिंह ने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी कच्चे माल की खरीद-फरोख्त अच्छी कंपनियों और उद्यमियों से करें। व्यापारी टैक्स चोरी और गड़बड़ी करने वाली कंपनियों व उद्यमियों से सावधान रहें। उन्होंने यह हिदायत बुधवार को कैराना रोड स्थित एक होटल में साईमा व लघु उद्योग भारती की ओर से जीएसटी की समस्याओं को लेकर आयोजित सेमिनार में दी।
अपर आयुक्त ने कहा कि उद्यमियों की जीएसटी के तहत आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उद्यमियों और व्यापारियों के भले के लिए केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू की है। इससे उद्यमियों और व्यापारियों को फायदा पहुंचा है। हालांकि अब भी इसमें कुछ खामियां हैं। इन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उद्यमी अशोक बंसल, अभिनव बंसल, अशोक जैन, विशाल गुप्ता, आशीष जैन, आलोक जैन, प्रमोद ऐरन आदि ने जीएसटी के तहत उद्यमियों को होने वाली समस्याएं रखीं और जीएसटी के सरलीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

साईमा, लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल व उद्यमियों ने सयुंक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इसमें उद्यमियों ने कहा कि वर्ष 2017, 18, 19, 20, 21 से पूर्व के उद्यमियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिसमें उद्यमी की ओर से खरीद पर क्लेम की गई आईटीसी व 2ए में अंतर आ रहा है। अधिकारी बिल 2ए में नहीं हैं, उन्हें जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारी कंप्यूटर पर सप्लाई चेन देखकर उद्यमियों का उत्पीड़न करते हैं। वैट अवधि के रिफंड दिलाए जाने समेत अन्य मांगे रखीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर आयुक्त रामबाबू गौड़, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी डीबी सिंह, उपायुक्त धर्मेंद्र कुमार, सिद्धार्थ सौरव, यासिर अली, सहारनपुर मंडल के प्रभारी अनुपम गुप्ता, उद्यमी जेके जैन, अमित जैन, अपूर्वा जैन, रोहित गर्ग, वेद प्रकाश आर्य, मयंक जैन, प्रवीण गोयल, मोहित जैन, आशीष अग्रवाल, सचिन गर्ग आदि उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें