फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य का पालन करें पुलिस: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य का पालन करें: एसएसपी
विज्ञापन

त्योहारों में शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसएसपी अभिषेक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि वे अपना कार्य ईमानदारी और निष्ठा से करें।
एएसपी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों, जिले में कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाए। जनता व पीड़ित व्यक्ति से पुलिस मधुर व्यवहार रखे। उन्होंने जिले की पुलिस को अपना कार्य ईमानदारी एवं निष्ठा से कर्तव्य का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर तत्काल निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से निस्तारण करें। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें। एसएसपी ने बकरीद व कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था, सुरक्षा व शांति की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से निरंतर संवाद करने के साथ कम्यूनल हॉटस्पाट पर पुलिस व पीएसी की तैनाती किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना, सभी थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें