शामली। सहायक आयुक्त उद्योग (पावरलूम) एसके यादव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित उप्र बुनकर बहबूदी फंड योजना के अंतर्गत हथकरघा बुनकरों की बेटियों की शादी हेतु जनपद शामली में दो और बुनकरों को चश्मे की प्रतिपूर्ति हेतु 25 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया योजना के तहत हथकरघा बुनकरों की बेटियों की शादी बीपीएल श्रेणी के हथकरघा बुनकर जिनकी बेटी की आयु 18 वर्ष से कम न हो। अधिकतम दो बेटियों की शादी हेतु पात्र है। प्रति बेटी शादी के लिए 30 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। धनराशि लाभार्थी बुनकर बेटी के खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा।
इसके अलावा हथकरघा बुनकरों को चश्मे की प्रतिपूर्ति हेतु अनुदान के लिए वे पात्र होगें, जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो और हथकरघा बुनकर प्रमाण-पत्र धारक हो। इन पात्रों को 500 रुपये प्रति बुनकर नेत्र की जांच और चश्मा खरीद पर प्रतिपूर्ति के रूप में सहायता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी व आवेदन के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एव वस्त्रोद्योग राजकीय रेशम फार्म, खिर्वा रोड, कंकरखेड़ा मेरठ व ई-मेल-adihandloommeerut@gmail.com के यहां क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से आवेदन कर सकते है।