शामली। सपा का विधानसभा मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए ‘सबका सम्मान’ कार्यक्रम शुुरू कर दिया है। रविवार को कादरगढ में आयोजित सबका सम्मान कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि दिल्ली एवं लखनऊ की भाजपा सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में महंगाई-किसानों के मुद्दे पर विफल रही है।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाई है। किसानो का 14 दिन में गन्ने का बकाया भुगतान पूरा नहीं हुआ। पेेराई सत्र खत्म होने के तीन तीन माह बाद भी गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। गरीब वर्गों के लिए अखिलेश यादव सरकार की समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति ,लोहिया आवास, कामधेनु आदि कल्याणकारी योजनाएं चलाईं, मगर भाजपा सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। कादरगढ़ गांव में अनुसूचित जाति के युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सुरेंद्र ताना, विपिन सैनी, टिंकू शर्मा, सुधीर कुमार, अनुज कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, धीरज कुमार, सुंदर सिंह, नितिन सैनी भूपेंद्र सैनी, अंकुर कुमार मौजूद रहे।