फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर बच्ची की मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बाबरी के गांच बनतीखेड़ा में बच्ची की मौत पर गमजदा परिजन । संवाद
विज्ञापन
बाबरी। पानीपत- खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलवा माजरा बस स्टैंड के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चार वर्षीय बच्ची नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव बनतीखेड़ा निवासी शाहिद रविवार सुबह करीब चार बजे परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर सरधना जा रहे थे। तलवा माजरा बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में साइड मार दी। टक्कर लगने से ट्रॉली में सवार चार वर्षीय साहिबा अचानक नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया और बच्ची का शव अपने साथ घर ले गए। बाद में गमगीन माहौल में बच्ची को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

बाबरी के गांच बनतीखेड़ा में बच्ची की मौत पर गमजदा परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें