फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का टीका लगवाएं, बच्चों को कोरोना से सुरक्षित बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पांच साल से 11 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाने की मंजूरी तो मिल चुकी है और टीकाकरण शुरू होने का इंतजार है। बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीका ही सुरक्षा कवच है। बच्चों को टीका लगाने को लेकर शहर के प्रमुख लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में किशोरों को टीकाकरण चल रहा है। अब तक 15 से 17 साल के 99,543 किशोरों को पहली डोज का और 93,161 किशोरों को दूसरी डोज का टीका लगा चुका है। 12 से 14 साल के 57,963 किशोरों को पहली डोज और 586 किशोरों को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। अब बच्चों को टीकाकरण की बारी है। बच्चों को टीका लगेगा तो वे भी कोरोना से सुरक्षित होंगे।
कोरोना से बचने का उपाय अभी तक सिर्फ कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका है। बुजुर्गों, युवा और किशोरों को टीकाकरण हो चुका है। अब बच्चों को टीकाकरण की बारी है। बच्चों को टीके की मंजूरी मिल चुकी है। बच्चों को टीका लगने से वे भी कोरोना से सुरक्षित होंगे। सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

- सूर्यवीर सिंह, सचिव जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन शामली।
टीकाकरण को लेकर पहले से ही लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। अब बच्चों के टीकाकरण की बारी है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। बच्चों को टीका लगेगा तो वे भी कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे जागरूक नागरिक के रूप में अपने बच्चों को टीकाकरण जरूर कराएं।
- अजय बाबू शर्मा, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना।
कोविड टीकाकरण जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। सरकार ने अब पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीकाकरण करने की तैयारी की है। यह बहुत अच्छी बात है। हम सभी को जिम्मेदारी निभाते हुए अपने बच्चों को टीका लगवाएं और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सुरक्षा कवच है।
विज्ञापन

- राजीव शास्त्री, अध्यक्ष उप्र सहकारी विकास बैंक झिंझाना एवं सलाहकार उत्तर रेलवे बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें