फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बह रही विकास की गंगा: सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में बह रही विकास की गंगा: सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गांव पुरमाफी में गन्ना विभाग की ओर से बनाई गई सड़क, सामुदायिक चौपाल व स्व. आरडी शर्मा मैमोरियल खेल मैदान का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं की जानकारी दी।
सोमवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास की गंगा क्षेत्र में बह रही है। इतनी बड़ी संख्या में विकास की योजनाएं क्षेत्र में चलाई जा रही है, जो कि पूर्व सरकारों में कभी नहीं चलाई गई। जनपद में चार नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है। ताना गांव में भी पूर्व प्रधान सुधीर आवास पर आयोजित एक सभा में गन्ना मंत्री ने विकास योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी ब्रजवीर सिंह व संचालन अनिल कुमार ने किया। आदेश प्रधान, बिजेंद्र सिंह, सुधीर, मोनू चौधरी, किरतपाल, जयदेव मलिक , राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी, रीनू सरोहा, रोहित विश्वकर्मा, सुनील, निमिष कुमार, कंवरपाल सिंह, यशवीर शास्त्री, राजपाल कश्यप, प्रमोद, ऋषिपाल चौधरी, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें