फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, काबू करने में लगीं चार गाड़ियां

Tue, 22 Mar 2022 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शामली में कैराना रोड पर आज सुबह एक मोटर गैराज में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शोरूम में पीछे गैराज भी है जहां करीब 15 से 20 गाड़ियां खड़ी थी। अभी गैराज तक आग नहीं पहुंची है। क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
fire in shamli - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना रोड पर आज सुबह एक मोटर गैराज में भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के कैराना रोड पर  महादेव मोर्टस व स्पेयर पार्ट्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की जा रही है। 

कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर शिव मन्दिर गुलजारी के निकट शामली निवासी कैलाश बत्रा की महादेव मोटर्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शोरूम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शोरूम में पीछे गैराज भी है जहां करीब 15 से 20 गाड़ियां खड़ी थी। अभी गैराज तक आग नहीं पहुंची है। क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें