पेड़ का कटान रोकने, पौधे लगाने का संकल्प लिया
शामली। विश्व वन दिवस के मौके पर पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकने और अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
सोमवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल की ओर से विश्व वन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वनों का महत्व बताते हुए कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान विश्व में ऑक्सीजन की कमी का सामना पड़ा। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने पेड़ों के अंधाधुंध कटान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन लगातार कम होते जा रहे हैं। इस मौके पर पेड़ों का कटान न करने और अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का आह्वान किया। स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल ने सभी बच्चों को हाथ में पौधा लेकर संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य आरपीएस मलिक, आदित्य कुमार, नरेश पंत, कुलदीप निर्वाल, हरि ओम वत्स, मोहम्मद फैजान, अंजू मलिक, विशाखा गोयल, सपना चौधरी, पंकज कुमार गोयल, वेेंकटेश्वर वशिष्ठ, रवि हुड्डा, विकास खैवाल, अर्जुन सिंह, मनीष मित्तल, मनोज मेनीवाल, मिनाक्षी,पूनम जैली, प्रतिभा शर्मा, रीना गोयल, रितिका, सरोज अरोरा, निधि भारद्वाज, निकिता जैन, निशा शर्मा, अनिता वत्स आदि मौजूद रहे।