फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पासपोर्ट कार्यालय की फर्जी वेबसाइट से की ठगी

Tue, 25 Mar 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठगी करने वाले शातिरों ने नया कारनामा कर दिखाया। उन्होंने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट तैयार कर आवेदन करने वालों को 3500 से 5000 रुपये में फर्जी अप्वाइंटमेंट डेट भी दे दी। दी गई तारीख पर अभ्यर्थी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद पहुंचते तो मामले का खुलासा हुआ। अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने लोगों से फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन

दरअल ऑन लाइन आवेदन करते समय ही अभ्यर्थी से फीस भी ऑनलाइन ही जमा करा ली जाती है। इसके बाद उन्हें अपने कागजात लगाने के लिए अप्वाइंटमेंट के लिए डेट दी जाती है। जब अभ्यर्थी पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद पहुंचता है तो वहां पता चलता है कि उनका किसी तरह का अप्वाइंटमेंट नहीं है। उसने जिस वेबसाइट से आवेदन किया था वह फर्जी थी। शातिरों ने पासपोर्ट बनवाने वाली वेबसाइट के डोमेन नेम में छेड़छाड़ कर उसे असली वेबसाइट की तरह डिजाइन किया हुआ है। इसके भ्रम में लोग आ जाते हैं। आवेदकों से चार से लेकर पांच गुणा और इससे अधिक तक फीस वसूली जाती है।

केस -1
शामली निवासी शहजाद ने पासपोर्ट बनवाने के लिए गूगल पर दी गई www.indiapassport.org पर आवेदन किया। उससे 3500 रुपये लिए गए। अप्वाइंटमेंट मिलने पर वह गाजियाबाद पहुंचा तो उसे वहां पर बुकिंग की कोई जानकारी नहीं मिला। वेबसाइट दिखाई तो वह फर्जी निकली।
विज्ञापन

केस-2
कांधला निवासी कय्यूम ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, उससे 4 हजार रुपये फीस जमा कराई गई। वह अप्वाइंटमेंट की तारीख पर पहुंचा तो पता चला कि उसने फर्जी साइट पर आवेदन किया था। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
वेस्ट यूपी के सभी जिलो में की जा रही ठगी
पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई अभ्यर्थियों से ठगी का पता चला है। शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत विभिन्न जिलों में शातिरों ने जाल फैलाया हुआ है।

यह है विभाग की अधिकृत वेबसाइट
http://www.passportindial.gov.in और मोबाइल एप एमपासपोर्ट सेवा ।
गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय में आते हैं 13 जिले
गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिले आते हैं, जिनमें आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली और सहारनपुर जिले शामिल हैं। गाजियाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय में हर रोज 1800 लोग पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए पहुंचते हैं।


इन्होंने कहा...
फर्जी वेबसाइट को लेकर सभी 13 जिलों के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कोई भी शातिरों के बहकावे में नहीं आए। अधिकृत वेबसाइट पर ही संपर्क करें। किसी तरह की दिक्कत है तो स्थानीय पासपोर्ट कार्यालयों में जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। शातिरों की शिकायत भी लिखित में करें, ताकि शिकंजा कसा जा सके। विभाग अपने स्तर से भी इसमें जांच करा रहा है।
विज्ञापन

अनुज स्वरुप, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, गाजियाबाद


छह फर्जी वेबसाइट हुई जारी
www.passport-india.in
www.passportindiaportal.in
www.online-passportindia.com
www.indiapassport.org
www.applypassport.org
www.passport-seva.in


यह है पासपोर्ट बनवाने के लिए निर्धारित फीस
व्यस्क लोगों के लिए सामान्य पासपोर्ट : 1500 रुपये
बच्चों के सामान्य पासपोर्ट : 900 पासपोर्ट
तत्काल कोर्ट का पासपोर्ट : 3500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें