फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टेक्सटाइल पार्क के लिए बिछेगी 14 किमी लंबी बिजली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने से उद्योगों को भी गति मिलेगी। पार्क के लिए 132 केवी विद्युत केंद्र से 14 किमी लंबी नई विद्युत लाइन खींची जाएगी। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है।
विज्ञापन

जिले के रोटन गांव में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क में रेडीमेट चारदीवारी बनाने का काम चल रहा है। अप्रैल माह में औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए प्लाटिंग काटने और सीसी सड़क निर्माण का काम शुरु होगा। अगले छह माह में पार्क का ढांचा खड़ा होने की उम्मीद है। 220 केवी कंडेला विद्युत केंद्र की ओर से एक करोड़ 45 लाख रुपये का हाईटेंशन लाइन हटाने का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। 14 किमी लंबाई की बिजली की लाइन के तार खंभों, ट्रांसफार्मर का अलग से संयुक्त एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। 220 केवी कडेला बिजलीघर के अधिशासी अभियंता कृष्णानंद ने बताया कि पार्क की जद में हाइटेंशन लाइन हटाने का एक करोड़ 45 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हो गया है। पार्क के डवलेपर रविभूषण अरोरा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन हटाने और 14 किमी लंबी नई बिजली की लाइन बनाने, तार खंभे और ट्रासफारमर का सयुंक्त एस्टीमेट मिलने के बाद शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि साल 2025 के आखिर तक टेक्सटाइल पार्क का ढांचा खड़ा हो जाएगा। पानीपत- नोएडा के उद्यमियों को कारोबार विकसित करने का ऑफर दिया है। अप्रैल में शामली टेक्सटाइल पार्क के लिए उद्यमियों का सेमीनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें नोएडा, दिल्ली, हरियाणा,पंजाब, उत्तराखंड के उद्यमियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें