कांधला पुलिस द्वारा पकडे़ लूट के आरोपी
- फोटो : SHAMLI
मुठभेड़ में ई-रिक्शा चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
कांधला (शामली)। कैराना मार्ग पर एसओजी व स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ई-रिक्शा चोर गैंग के चार बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की ई रिक्शा, बाइक, मोबाइल, तमंचा, चाकू के साथ अन्य समान बरामद करने का दावा किया है।
बृहस्पतिवार को पुलिस कांधला-कैराना मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की चार बदमाश गांव आल्दी के रास्ते पर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसओजी व स्थनीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनको पकड़ने का प्रयास किया। तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों को दबोच लिया ओर थाने पर ले आई। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम मुरसलीन, समीर, आशु निवासी खेड़ीकरमू शामली व इस्तखार निवासी अलीपुर कैराना बताए। बदमाशों ने कई दिन पूर्व बड़ौत से भी ई-रिक्शा लूटी थी। लूट के बाद पानीपत व मेरठ के कबाड़ी लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया है।