फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में चार मामले सुलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। रविवार को शामली और कैराना में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 25 पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई। कैराना में ब्यूरो सदस्यों के प्रयास से चार मामलों में समझौता हुआ है।
विज्ञापन

शामली में नगरपालिका परिषद शामली के सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। जिसमें पारिवारिक विवाद के लगभग 18 मामलों की सुनवाई हुई। ब्यूरो सदस्यों की कोशिश के बाद भी किसी मामले में समझौता नहीं हो सका। सभी मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, डॉ. अजय चौधरी, श्रीकांत जैन, पवन संगल मौजूद रहे।
कैराना में नगर पालिका परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक हुई। जिसमें कैराना, कांधला व झिंझाना थानों से संबधित सात दंपती विवादों में सुनवाई की गई। बैठक में मौजूद काउंसलरों के प्रयास के बाद चार मामलों में समझौता हो पाया। बाकी तीन मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख नीयत की गई। इस दौरान काउंसलर डॉ. नसरीन खान, मोहनलाल आर्य, रवि वालिया, मोनिका व सोनू पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें