फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में झगड़ने पर की गई थी कार चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक की हत्या में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। कार चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों रोहताश, नीरज, विपिन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में चालक के साथ झगड़ा हो गया था, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर कार बरामद कर ली गई।
रविवार रात को कस्बा थानाभवन के मोहल्ला छत्ता बंगला निवासी जहीर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी कार सहित गायब हो गया था। परिजनों ने चालक की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई को कुछ लोग कांधला के लिए कार बुक करके ले गए थे, तभी से वह गायब है। पुलिस को जांच के दौरान सोमवार रात को चालक जहीर का शव कस्बे के ही नौगावा पट्टी के जंगल से बरामद हो गया था। मृतक के पुत्र वाहिद ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग मिले, जिसकेेेे आधार पर पुलिस ने छानबीन करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे इस केस का खुलासा होने में मदद मिली। पुलिस ने चालक की हत्या के आरोप में रोहताश, नीरज, विपिन व संदीप निवासी मोहल्ला मुजावरान थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर मृतक की कार घटनास्थल से कुछ दूरी से बरामद हुई। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने जहीर की कार को 1200 रुपये में कांधला के लिए बुक किया था। रास्ते में उन चारों ने शराब पी और चालक जहीर को कार इधर-उधर लेकर जाने लगे। जिससे वह परेशान होकर उनसे झगड़ने लगा। इसके बाद उन्होंने जहीर से कार को नौगांव पट्टी की तरफ ले जाने को कहा, वहां जंगल में पहुंचते ही कार को रुकवाकर उन्होंने रस्सी से चालक का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें