भाकियू तोमर गुट का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला
शामली। भाकियू (तोमर) गुट के किसानों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
सोमवार को कलक्ट्रेट में भाकियू (तोमर) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में किसानों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल डीएम जसजीत कौर से मिला। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रतिनिधि मंडल में शामिल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि जिले में सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार में कर्मी लिप्त हैं। किसान और आम जनता का काम बिना पैसे नहीं हो रहा है। तहसील में भी किसान का शोषण किया जा रहा है। छोटे से छोटे काम के भी 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये मांगे ज ारहे हैं। सुविधा शुल्क न दिए जाने पर किसान का बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है। थानों में भी बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है।
डीएम ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पंवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर फौजी, राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सांगवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रबीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रतिनिधि पवन त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष आशु चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र तेवतिया, प्रदेश महासचिव श्याम सिंह, युवा जिला अध्यक्ष विशाल बालियान, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष समर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विपुल, तहसील अध्यक्ष अनिल चिकारा, जिला अध्यक्ष मेरठ ओमबीर सिंह, कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
शामली डीएम से वार्ता करते भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी।- फोटो : SHAMLI