फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसवाल में हुई आतिशबाजी, जमकर मनाया जश्न

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में कृषि कानून वापिस लेने के बाद जस्न मनाते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कृषि कानूनों की वापसी पर भैंसवाल गांव में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। किसानों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि यह जीत किसानों के बलिदान और संघर्ष की जीत है। जिन किसानों ने आंदोलन में शहादत दी, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, संजीश, वेदपाल, सहेंद्र, रविंद्र कादियान, ओमपाल सिंह, बिजेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, जगधौल, बाबा चरण सिंह, चौधरी रामशरण, सम्राट, विराट, यश पंवार, शुभम, प्रेरणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू ने बांटी मिठाई, कहा आंदोलन जारी रहेगा
शामली। कृषि कानून वापस लिए जाने पर भाकियू नेताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में मिठाई बांटी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला स्वागत योग्य है, यह किसानों की जीत है। लेकिन अभी संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बन जाता और किसानों की अन्य मांग पूरी नहीं होंगी, किसानों की घर वापसी नहीं होगी। इस मौके पर वीर सिंह, योगेंद्र सिंह, अनिल मलिक, कंवरपाल मालैंडी, फारूख, बाबा शौकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें