फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से भारी मात्रा में आतिशबाजी और बारूद बरामद

विज्ञापन
कांधला पुलिस ने अतिशबाजी बनाते पकडा आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
घर से भारी मात्रा में आतिशबाजी और बारूद बरामद
विज्ञापन

कांधला। पुलिस ने कस्बे की जन्नत कॉलोनी में एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से आतिशबाजी बनाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की जन्नत कॉलोनी में एक मकान में बिना अनुमति के आतिशबाजी बनाई जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मकान पर छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में आतिशबाजी, बनाने का सामान एवं उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आतिशबाजी बनाने वाले शाहनवाज राणा पुत्र जहूर को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी और मकान मलिक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के घर से बनी, अधबनी आतिशबाजी, आतिशबाजी बनाने का सामान सहित विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद हुए हैं। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह सामग्री हुई बरामद
- 28 गत्ते कार्टून पटाखे 28 प्रति कार्टून 12 पैकेट)
- छह आवाजी पटाखों से भरे प्लास्टिक के कट्टे
- प्लास्टिक ट्रे (500 अधबने सुतली बम)
- आतिशबाजी से भरे 75 कट्टे प्लास्टिक के (छोटे व बड़े)
पांच किग्रा तैयार बारूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें