फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सरकारी कृषि फार्म में खड़े तूड़े में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर राख हुआ तूड़ा, गांव में मचा हड़कंप

Sun, 05 May 2024 04:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में सरकारी कृषि फार्म में खड़े तूड़े में आग लग गई। इस दौरान चंद मिनटों में ही तूड़ा जलकर राख हो गया। उधर, आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना में गेहूं और भूसा उठाने के बाद खेत के कूड़े को जलाने के लिए किसान ने आग लगाई, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पड़ोस के खेत सरकारी कृषि फार्म अलाउद्दीनपुर में खड़े तूड़े में जा लगी। कुछ ही देर में करीब 100 बीघा के खेत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हवा के कारण आग गांव की तरफ फैलती चली गई। गनीमत रही कि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर गांव की तरफ बढ़ रही आग पर काबू पा लिया। दो दिन पूर्व ही किसानों ने अपना गेहूं उठा लिया था, वरना हालात और ज्यादा बद्तर हो जाते।

विज्ञापन

     
जाट फॉर्म निवासी किसान सौदान सिंह ने रविवार को अपने खेत से गेहूं और भूसा उठाकर खेत में बचे कूड़े में आग लगा दी। किसानों ने बताया कि हवा तेज चलने के कारण आग ने सरकारी कृषि फार्म अलाउद्दीनपुर के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें गेंहू काटने के बाद तूड़ा खड़ा था। आग लगातार विकराल रूप लेती चली गई और करीब 100 बीघा के खेत में खड़े गेहूं के तूड़े को चंद मिनट में ही आग ने खाक बना दिया।

होशियार सिंह निवासी गांव दभेदी बुजुर्ग ने बताया कि 15 ट्रॉली से अधिक तैयार भूसा खेत में तैयार पड़ा था, जो आग से जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग तेज हवा के कारण गांव पाटनी प्रतापपुर की ओर बढ़ती चली गई। ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
विज्ञापन

काफी देर बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने गांव पटनी प्रतापपुर की तरफ बढ़ रही आग पर काबू पा लिया। लेकिन फिर भी आग से किसानों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने दो दिन पूर्व ही अपने गेहूं को उठा लिया था, वरना किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें