शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र के साथ परिजनों ने कुकर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर छात्र की पिटाई की गई। परिजनों ने छात्र का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 15 वर्षीय छात्र एक मदरसे में पढ़ाई करता है। मदरसे की छुट्टी होने पर छात्र अपने घर गया हुआ था। एक मई को छात्र पैदल ही अपने घर से मदरसे के लिए चला। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने छात्र को बाइक पर बैठाते हुए मदरसे में छोड़ने की बात कही।