फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, हाथापाई तक की आई नौबत, एसपी ने की ये कार्रवाई

Tue, 30 Aug 2022 08:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

यूपी पुलिस के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। अब शामली में थाने में ही इंस्पेक्टर और दरोगा आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। 
विज्ञापन
थाने में इंस्पेक्टर और दरोगा भिड़े। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में आदर्श मंडी थाने पर प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक, गाली-गलौज हुई और हाथापाई की नौबत तक आ गई। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर दोनों को अलग किया। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने एसपी से शिकायत की है। 

विज्ञापन


एसपी ने सीओ कैराना को जांच सौंपी और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के साथ-साथ आरक्षी जयंत को भी अपने कर्तव्य पालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी पाए जाने पर लाइनहाजिर किया गया है।

सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह को वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो आदर्श मंडी थाने का है, जो सोमवार रात करीब नौ बजे का बताया गया है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह कुर्सी पर बैठे हैं और उप निरीक्षक भूदेव त्यागी उनके पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज होती दिख रही है। यहां तक कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई, लेकिन थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों का बीच बचाव कर उन्हें अलग कर किसी तरह मामला शांत किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वारदात से कांप उठा कलेजा: बेड में मिली मां-बेटे की लाश, देखते ही बेहोश हुए बैंक मैनेजर पति,खौफनाक हैं तस्वीरें

विज्ञापन

बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक दोनों ने ही एसपी अभिषेक से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की। निरीक्षक ने जहां उप निरीक्षक पर अनुशासनहीनता, बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया, वहीं उप निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया। एसपी अभिषेक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सौंपी गई और उनकी जांच रिपोर्ट में आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक भूदेव त्यागी और आरक्षी जयंत को अपने कर्तव्य पालन में लापरवाही व अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इस मामले में तीनों को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक विपिन मौर्य को तत्काल प्रभाव से आदर्श मंडी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।

ये बताई विवाद की वजह
थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के मामले में नामजद दो महिलाओं को थाने पर लाया गया था। न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार शाम होने से पहले दोनों आरोपी महिलाओं को थाने पर न रखकर वन स्टॉप सेंटर या महिला थाने पर भेजे जाने के लिए उप निरीक्षक से कहा गया था, लेकिन रात में जब वे थाने पहुंचे तो दोनों महिलाएं थाने पर मिलीं। इस बारे में पूछने पर उप निरीक्षक भूदेव त्यागी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए अनुशासनहीनता और बदसलूकी की। इसका तस्करा जीडी में डाला गया है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या से उजड़ गया परिवार, छह साल पहले हुई थी शादी, हर तरफ पसरा मातम

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 30 मई को वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने का तस्करा भी जीडी में दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक द्वारा उन पर पिस्टल तानने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे में भी उनके हाथ में पिस्टल नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें