इंस्पेक्टर और दरोगा में हाथापाई होता देख साथी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों में बीच-बचाव कराया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई है। एसपी ने सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी है।
वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर एमपी सिंह कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। दरोगा भूदेव सिंह पास में खड़े हैं। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो रही है। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।
झगड़ा बढ़ता देख साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों अधिकारियों को किसी तरह शांत कराया। बताया गया कि बाद में इंस्पेक्टर और दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी अभिषेक झा ने जांच सीओ कैराना बिजेंद्र भड़ाना को सौंपी है।