तीन लोगों ने एक साथ किया था हमला
माइनर का पानी अपने खेत में चलाने को लेकर विवाद हुआ और उस पर तीन लोगों ने फावड़े व लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया गया कि यशवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की हत्या की सूचना मिलने पर पिता यशपाल, चाचा ब्रजपाल और चचेरा भाई विपुल मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ उसका शव देखकर बेसुध हो गए। परिजनों ने रोते हुए बताया कि मंगलवार को माइनर से खेत में पानी चलाने की बारी यशवेंद्र की थी। वह सुबह ही घर से निकल गया था। परिजनों को पता नहीं था कि अब वह कभी वापस नहीं आएगा। पानी चलाने को लेकर पड़ोसी खेत मालिक से उसका विवाद हो गया। आरोपियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज
एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह ने उन्हें कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। यशवेंद्र की शादी कुछ वर्ष पूर्व रितु से हुई थी। उसकी छह वर्ष की पुत्री वैष्णवी, तीन वर्षीय पुत्र गोविंद और दो वर्षीय पुत्र अभि है। यशवेंद्र की एक बहन मोनी की शादी हो चुकी है। जबकि रचना और रविता अविवाहित हैं। यशवेंद्र की हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।