ऊन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का ऊन चीनी मिल पर धरना 12वें दिन भी धरना जारी रहा। उधर मिल प्रशासन द्वारा बगैर किसानों से वार्ता किए ही 10 दिनों के गन्ना भुगतान की एडवाइज समिति को भेज दी गई।
ऊन मिल गेट पर क्षेत्र के किसानों का धरना जारी है। किसानों में उस समय रोष फैल गया जब किसानों को पता चला कि मिल प्रशासन ने दस दिन के भुगतान की एडवाइज गन्ना समिति को भेज दी गई है। उसका पैसा अभी पूरा नहीं है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन व मिल प्रशासन किसानों को गुमराह कर फूट डालना चाहते हैं। किसानों का कहना कि जब तक संपूर्ण भुगतान मिल के द्वारा नहीं किया जाता तब तक मिल के अंदर मरम्मत कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
किसानों ने गन्ना समिति बोर्ड की बैठक में डायरेक्टरों के नदारद रहने पर भी रोष व्यक्त किया है। धरने पर योगेश, राजबीर ऊन, मनोज, बिट्टू, देवेंद्र, सेवाराम, रविंद्र मुंडेट, फुरकान, तिलकराम गागोर, रवि सिरोही, पप्पू, आदि शामिल रहे।