फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके लगवाकर पूरा परिवार कोरोना से सुरक्षित, अब दूसरों को कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण चल रहा है। किशोरों को टीकाकरण अभी अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। टीके लगवाने को लेकर किशोरों में उत्साह देखा जा रहा है। शहर में ऐसे भी परिवार बड़ी संख्या में हैं, जिनके सभी सदस्यों ने टीके लगवाकर पूरा परिवार कोरोना से सुरक्षित कर लिया है। ऐसे लोग समाज में दूसरे लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीके लगवाने से उनका परिवार कोरोना से सुरक्षित है। सभी लोग टीके लगवाकर कोरोना को हराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

जिले में 16 मार्च से 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण शुरू हुआ। 18 दिन में 4858 किशोरों को टीके लगे हैं, जो लक्ष्य का 8.38 प्रतिशत है। अभी तक टीकाकरण अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है, हालांकि पिछले चार दिन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ बढ़ाए गए हैं, जिससे टीकाकरण में कुछ तेजी आई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि किशोरों को ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग लिया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द किशोर भी टीके लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो सके।
पूरे परिवार को टीके लगवाने वाले ये बोले
शहर के हनुमान रोड निवासी नरेंद्र सिंघल ने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र, पुत्रवधू समेत सभी ने कोरोना के टीके लगवाएं हैं। उन्होंने बुस्टर डोज भी लगवा ली है। टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है।
विज्ञापन

मोहल्ला कांबोज कालोनी निवासी आलोक जैन ने बताया कि उनके परिवार में छोटे बच्चों को छोड़कर बाकी सभी ने कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगवाएं हैं। जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाएं, उन्हें भी जल्द से जल्द टीके लगवाकर कोरोना से सुरक्षित होना चाहिए। सरकार निशुल्क टीके की व्यवस्था कर अच्छा काम कर रही है।
मोहल्ला काका नगर निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले टीके की दोनों डोज लगवाई। इसके बाद बुस्टर डोज भी लगवा चुके हैं। उनके परिवार में छोटे बच्चे को छोड़कर सभी सदस्यों ने टीके लगवाएं हैं। टीके से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।
मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी राज अग्रवाल ने बताया कि उनका परिवार टीके लगवाकर कोरोना से सुरक्षित है। टीका ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है। टीका लगने से उनके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी नहीं हुई। वे दूसरे लोगों को भी टीके के लिए प्रेरित करती हैं। सभी को टीके लगवाकर कोरोना को हराने में सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें