फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमेस्ट्री का आसान पेपर देख खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
केमेस्ट्री का आसान पेपर देख खिले चेहरे
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई टर्म वन की चल रही परीक्षा में मंगलवार को 12वीं में केमेस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1195 विद्यार्थियों में से 1187 परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केमेस्ट्री का प्रश्नपत्र आसान आने पर विद्यार्थी खुश नजर आए।
सीबीएसई टर्म वन में 12वीं की केमेस्ट्री की परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से एक बजे तक हुई। परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय रहे। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि जिले में 14 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1195 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1187 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। केमेस्ट्री के प्रश्नपत्र में कुल 55 प्रश्न थे, जिनमें 45 हल करते थे। ए वर्ग में 25 प्रश्न में 20 करने थे। बी वर्ग में 24 में 20 और सी वर्ग में छह प्रश्नों में पांच प्रश्न हल करने थे। परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र रजनीश ने बताया कि केमेस्ट्री के प्रश्नपत्र को लेकर आशंका थी कि कहीं कठिन प्रश्नपत्र न आ जाए, लेकिन प्रश्नपत्र आसान ही रहा। इस पेपर में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। अनुभव ने कहा कि प्रश्नपत्र में तीन चार सवाल ही ऐसे रहे जिन्हें समझने में थोड़ा वक्त लगा। बाकी सभी प्रश्न आसान रहे। प्रियांशी ने बताया कि केमेस्ट्री के पेपर को लेकर पहले से ही अच्छी तैयारी की थी। लग रहा था कि कहीं पेपर कठिन न आ जाए, लेकिन पेपर आसान ही रहा और उसने सभी सवालों को हल किया। उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें