फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा हुई समाप्त, गाड़ी मिली ना कागज दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा की दी गई समयावधि शुक्रवार शाम समाप्त हो गई है। मगर न तो विधायक द्वारा गाड़ी उपलब्ध कराई गई और न ही उसके कागज दिखाए गए। इस मामले में एसपी अजय कुमार ने बताया कि अब पुलिस विधायक को और समय नहीं देगी। कोर्ट से वारंट लेकर विधायक की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले विधायक पक्ष को 24 घंटे का समय दिया था। फिर 48 घंटे का, फिर 72 घंटे का समय भी दिया गया। बाद में कुछ लोगों की मध्यस्थता के चलते पांच दिन से भी ज्यादा का वक्त दे दिया गया है। मगर विधायक ने ना तो खुद बयान दर्ज कराए ,ना ही गाड़ी के कागजात पुलिस को दिखाए। वो संदिग्ध गाड़ी जिसे लोग चोरी की गाड़ी बता रहे हैं उसे भी थाने में उपस्थित नहीं कर सके। अब सारा समय समाप्त हो गया है। अब शामली, कैराना पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होकर वारंट जारी कराएगी और विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के पास इसके अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा है। पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई करने जा रही है। गौरतलब है कि नौ सितंबर को भूरा रोड पर नाहिद कालोनी के पास संदिग्ध गाड़ी के कागजात मांगने को लेेकर कैराना विधायक नाहिद हसन और एसडीएम कैराना, सीओ के बीच बहस हो गई थी। अगले दिन इस मामले की वीडियो भी वायरल हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में विधायक पर धोखाधड़ी, अधिकारियों से अभद्रता, सरकारी काम में बाधा डालने समेत नौ धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में विधायक पक्ष ने 16 सितंबर को कैराना तहसील में एक लाख लोगों के साथ प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की अनुमति मांगी थी । उनके प्रार्थना पत्र को प्रशासन ने निरस्त कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी विधायक पक्ष धरने के लिए जनसंपर्क में जुट गया था। नाहिद हसन की माता और पूर्व सांसद तबस्सुुम हसन ने दो दिन सिसौली जाकर भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत से समर्थन की अपील की थी। टिकैत ने फोन पर डीएम और एसपी से बात की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने विधायक पक्ष को गाड़ी और उसके कागजात प्रस्तुत करने और विधायक को अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा था । एसपी के अनुसार ये समय अवधि शुक्रवार शाम पांच बजे शाम खत्म हो गई।
नरेश टिकैत के जवाब का इंतजार
शामली। 16 सितंबर को इस मामले में नरेश टिकैत द्वारा डीएम से की गई बातचीत के बाद डीएम अखिलेश सिंह ने बताया था कि नरेश टिकैत ने यह भी कहा था कि यदि दी गई समय अवधि में विधायक पक्ष द्वारा कागजात नहीं दिखाए जाते और अपना वादा पूरा नही किया जाता तो वह भी इसमें मध्यस्थता नहीं करेंगे ऐसे में इस मसले में नरेश टिकैत का रुख भी काफी अहमियत रखता है। उधर ये भी बताया जा रहा है कि विधायक पक्ष की ओर से कुछ लोग भाकियू नेताओं से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, इस संबंध में नरेश टिकैत के भाई नरेंद्र टिकैत ने बताया कि आज वे हरियाणा में गए थे। इस संबंध में उनके द्वारा शनिवार को ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने निकाला मार्च
कैराना। कैराना कस्बे में पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है ।शुक्रवार शाम पुलिस ,पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने कस्बे में छोटी छोटी टुकड़ियों में मार्च निकाला। बाजारों में भी पुलिस नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें