फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू का डंक कर रहा बीमार, छह नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में भले ही ठंड बढ़ रही हो, लेकिन डेंगू का डंक अभी भी लोगों को बीमार कर रहा है। जिले में छह और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू के 32 केस सामने आ चुके हैं। वहीं मलेरिया के अभी तक 26 केस ही सामने आए हैं। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान कम हो रहा है, लेकिन मच्छर अभी भी भिनभिना रहे हैं। इसके चलते डेंगू व मलेरिया के केस सामने आ रहे हैं। जिले में डेंगू के छह और नए केस मिले हैं। इन मरीजों ने बुखार होने पर मेरठ, गाजियाबाद में उपचार कराया। जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नए केस दूसरे जिलों में उपचार करा रहे हैं। यह मरीज शामली जिले के निवासी होने के कारण इन्हें स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले जिले में 26 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। नए केस मिलकर जिले में 32 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर, मलेरिया के भी दो नए केस मिले हैं। इस साल में अब तक मलेरिया के 26 मरीज सामने आ चुके हैं। मच्छर जनित रोगों की परामर्शदाता राजेश कुमारी ने बताया कि लोगों को मच्छरों के काटने से बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें