फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का हंगामा

Tue, 10 Dec 2024 12:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने पहुंचकर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसए लता राठौर का घेराव करते हुए 123 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जनपद में डीबीटी योजना में बरती गई लापरवाही की खबर अमर छपने के बाद बीएसए ने 25 प्रतिशत से अधिक पेंडेंसी वाले स्कूल के पूरे स्टाफ के वेतन पर रोक लगा दी थी, जिसके विरोध में सोमवार को शिक्षक संगठनों ने बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर बीएसए का घेराव करते हुए वेतन बहाल की मांग की। इसमें यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व महिला संगठन, यूटा संगठन के शिक्षक नेताओं ने मनमाने तरीके से रोके गए वेतन आदेश का कड़ा विरोध किया।
शिक्षक नेताओं का आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पेंडेंसी के कारण बिना जाने ही उन्होंने शिक्षकों का वेतन रोका है। जिसका सभी संगठन विरोध करते हैं। कार्यालय पर दो घंटे तक शिक्षक संगठनों व बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर के बीच वार्ता हुई इस दौरान विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षकों ने कहा कि 123 विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन अवरूद्ध किया जाना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

वार्ता के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बिना लापरवाही वाले शिक्षकों को वेतन बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शिक्षक लौट गए।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष प्रर्मेंद्र कुमार, जिला महामंत्री अमित खैवाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जिला अध्यक्ष नितिन पंवार, महिला संवर्ग से रश्मि चौधरी, रश्मि रानी, यूटा से मंडल अध्यक्ष रोहित राणा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पावन जावला, महिला संवर्ग से पूनम तोमर, अटेवा से नवनीत, शिक्षामित्र संगठन जिलाध्यक्ष चरण सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें